{"_id":"60e3e3cb8ebc3ec2025c7141","slug":"action-taken-against-inspector-for-asking-mobile-worth-50-thousand-in-bribe-from-a-gram-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी घूसखोरी: इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रधान से मांगी 50 हजार की मोबाइल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी पड़ी घूसखोरी: इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रधान से मांगी 50 हजार की मोबाइल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
Tue, 06 Jul 2021 10:32 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:32 AM IST
सार
ग्राम प्रधान नाजिम अली का कहना है कि पहले तो उन्होंने मोबाइल देने की हामी भी भर दी लेकिन जब इंस्पेक्टर ने मोबाइल का मॉडल बताया तो उसकी कीमत 50 हजार रुपये निकली। प्रधान का आरोप है कि इतना महंगा मोबाइल देने में उन्होंने असमर्थता जताई तो इंस्पेक्टर उन्हें धमकाने लगे।
विज्ञापन
वायरल हुआ स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनखराबे की आशंका के बावजूद बरेली के रूपपुर के ग्राम प्रधान नाजिम अली से 50 हजार रुपये के मोबाइल की फरमाइश करने वाले इंस्पेक्टर भोजीपुरा अशोक कुमार सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी/सीओ तृतीय की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें निलंबित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि भोजीपुरा की ग्राम पंचायत रूपपुर के प्रधान नाजिम अली और पूर्व प्रधान खुशबू अली के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही है। नाजिम का आरोप है कि चुनाव हारने के चलते खुशबू अली ने उन्हें और उनके समर्थकों को पीटा, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की।
विज्ञापन
मेडिकल में गंभीर चोटें मिलने के बाद भी मुकदमे में धाराएं नहीं बदली गईं। उन्होंने गंभीर घटना होने की आशंका जताते हुए इंस्पेक्टर भोजीपुरा से कार्रवाई करने को कहा तो उन्होंने मोबाइल की फरमाइश कर दी।
विज्ञापन
नाजिम अली का कहना है कि पहले तो उन्होंने मोबाइल देने की हामी भी भर दी लेकिन जब इंस्पेक्टर ने मोबाइल का मॉडल बताया तो उसकी कीमत 50 हजार रुपये निकली। प्रधान का आरोप है कि इतना महंगा मोबाइल देने में उन्होंने असमर्थता जताई तो इंस्पेक्टर उन्हें धमकाने लगे।
शुक्रवार को उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो मामले की जांच एएसपी/सीओ तृतीय साद मियां खान को सौंपी गई। शनिवार को एएसपी ने प्रधान के बयान दर्ज किए। इसके अगले दिन रविवार शाम को एसएसपी ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इंस्पेक्टर के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।