फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action taken against crusher operator for burning garbage

Bareilly News: कचरा जलाने पर कोल्हू संचालक पर कार्रवाई

Tue, 11 Nov 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Action taken against crusher operator for burning garbage
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गन्ना कोल्हू में कचरा और खराब कपड़े जाने के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गोल्हू संचालक का चालान काटा है। कुतुबपुर निवासी ग्रामीण अरविंद कुमार समेत अन्य ने बताया कि क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं पर खराब कपड़े और कबाड़ जलाए जा रहे हैं। इससे निकल रहे जहरीले धुएं से लोगों का दम घुट रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि कोल्हुओं से निकल रहे धुएं के चलते एक महीने में उनके आठ पालतू पशुओं की मौत हुई है। वहीं, दूसरी ओर यहां पिकअप से खराब कपड़े और कचरे लेकर आ रहे पिकअप चालक समेत दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कार्रवाई से असंतुष्ट न होने पर ग्रामीण थाने पहुंचे। यहां ग्रामीण ने गांव के पास कोल्हू संचालक पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कुतुबपुर निवासी कोल्हू संचालक इमरान के खिलाफ चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नियम को तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगी। संवाद
विज्ञापन

---
गन्ना कोल्हू संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गन्ना कोल्हुओं पर लगातार जहरीला धुआं उगल रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के क्योलड़िया ठिरिया बन्नौजान मार्ग के साथ ही नकटी नरायनपुर से मेथी मार्ग पर 12 से अधिक कोल्हू संचालित हैं, जिनकी चिमनी से से जहरीला धुआं निकल रहा है। किसानों का कहना है कि इन कोल्हुओं में गन्ने की खोई की जगह गंदा कपड़ा और मोम जलाया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं और भी जहरीला हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed