{"_id":"6ae900bc4e0ade8ba9003d42","slug":"action-plan-devised-to-tackle-traffic-congestion-during-festivals-bareilly-news-c-4-1-bly1039-1000751-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए बने कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए बने कार्ययोजना
विज्ञापन
बरेली। आगामी त्योहारों को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कहा कि आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बाजारों में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध रखने, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखने व 112 आपातकालीन सेवा को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।
बिजली, पेयजल व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। इस मौके पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो