फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   action on sdm and adm e

एसडीएम, एडीएम ई कार्रवाई

Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
action on sdm and adm e
बरेली। एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार की मौजूदगी में परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल पर लाए गए कूड़ा वाहन में ब्लैंक पोस्टल बैलट निकलने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। पारुल तरार को बहेड़ी से हटाकर उनकी जगह एसीएम थर्ड राजेश चंद्रा को तैनाती दी गई है। वह पारुल की जगह रिटर्निंग ऑफिसर का भी पद संभालेंगे। एडीएम प्रशासन वीके सिंह से भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शिवाकान्त द्विवेदी के मुताबिक जांच में एसडीएम पारुल तरार की चूक की वजह से मंगलवार को माहौल बिगड़ने की पुष्टि हुई है। लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से एसडीएम पद से हटा दिया गया है। एसीएम थर्ड राजेश को एसडीएम नियुक्त कर मतगणना के दौरान पारुल तरार की जगह रिटर्निंग ऑफिसर की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, चुनाव आयोग ने इस प्रकरण का संज्ञान लेकर एडीएम प्रशासन वीके सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह जिम्मेदारी एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह को सौंपी गई है। निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार शाम को एसडीएम पारुल तरार की मौजूदगी में बहेड़ी नगर पालिका का कूड़ा वाहन परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल तक पहुंचा था जिसमें रखे तीन बक्से सपाइयों ने पकड़े थे। बक्सों में पोस्टल बैलट पेपर होने का आरोप लगाकर सपाइयों ने पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। जिलाधिकारी और एसएसपी समेत दूसरे अधिकारियों से भी सपाइयों की तीखी नोंकझोंक हुई थी। चुनाव आयोग ने इस मामले में जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed