फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action decided against SP district president and Mishra brothers

Bareilly News: सपा जिलाध्यक्ष और मिश्रा बंधुओं पर कार्रवाई तय

Mon, 28 Jul 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Action decided against SP district president and Mishra brothers
बरेली। सपा कार्यालय के बगल में रहने वाले कंप्यूटर व्यवसायी श्याम कृष्ण गुप्ता के साथ पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित व्यापारी के साथ कई व्यापारी कोतवाली पहुंचे और सपा जिलाध्यक्ष समेत कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इधर, दूसरे पक्ष ने भी एससी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार शाम हुई मारपीट का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसके बाद से इस मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। मामला मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद रविवार शाम को कई व्यापारी श्याम कृष्ण गुप्ता के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां गुप्ता ने तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पर अक्सर धमकाने और उनके इशारे पर अविनाश मिश्रा व बृजेश श्रीवास्तव द्वारा पीटने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा भी घटना के दौरान मौजूद रहे। कुछ अन्य लोग हैं जिनका नाम नहीं जानते लेकिन सामने आने पर पहचान लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

------------------
श्याम कृष्ण बोले- सपा दफ्तर में शामिल करना चाहते हैं मेरा मकान
गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया कि शिवचरण कश्यप व समर्थ मिश्रा जब से पदाधिकारी बने हैं, सपा दफ्तर का माहौल बदल गया है। वह उन्हें व उनके परिवार पर पार्टी कार्यालय से लगे हुए आवास को खाली करने का दबाव बनाते हैं। धमकी देते हैं कि हमें कार्यालय का विस्तार करना है। अपना भवन खाली कर दो या फिर 25 लाख रुपये दे दो। उनसे मामूली बात पर गालीगलौज की जाती थी। वह व्यापारी होने के कारण चुप रहते थे पर जब उनसे सरेआम मारपीट की गई तो वह बहुत घबरा गए। दो दिन तक अपनी बहन व अन्य लोगों के घर छुपकर रहे, अब भी उन्हें खतरा बरकरार है। उन्हें धमकाया जा रहा है कि उनके खिलाफ एससी एक्ट या अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

सपा नेताओं की ओर से भी आई तहरीर
- सपा नेताओं की ओर से भी व्यापारी श्याम कृष्ण गुप्ता के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दी गई। इस बारे में पूछने पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि कहीं बैठे हैं, थोड़ा रुककर जानकारी देंगे। वहीं, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अजय नाम के सपा कार्यकर्ता ने तहरीर दी है। श्याम कृष्ण गुप्ता पर जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। वहीं गुप्ता की ओर से रंगदारी मांगने, हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

-------------------
समर्थ बोले- मैंने तो बचाया था, साजिशन दिलाई तहरीर
- सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा ने बताया कि जिलाध्यक्ष की कार फंसने पर विवाद शुरू हुआ था। वह लोग उस वक्त वहां नहीं थे। शोर सुनकर वह और उनके भाई अविनाश वहां पहुंचे। हमने कोई मारपीट नहीं की, यह वीडियो में साफ दिख रहा है। अविनाश ने भी गुप्ता को अलग हटाकर विवाद टालने की कोशिश की। इस मामले को उसी दिन श्याम कृष्ण गुप्ता से माफी मंगवाकर खत्म करा दिया। अब किसी ने राजनीतिक साजिश के तहत अधूरा वीडियो वायरल किया है और व्यापारी को उकसा कर तहरीर दिलाई है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed