फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action against tax superintendent for wrongly sealing complex

गलत तरीके से शॉपिंग कांप्लेक्स सील करने पर नपीं कर अधीक्षक

Wed, 28 Feb 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 28 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Action against tax superintendent for wrongly sealing complex
Market
अयूब खां चौराहा स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में गलत तरीके से 13 दुकानें सील करना कर अधीक्षक शैली गुप्ता को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने निगम के सबसे महत्वपूर्ण जोन दो से हटाकर उन्हें जोन तीन में भेज दिया है। उनके स्थान पर आरपी सिंह को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के टैक्स अनुभाग ने बकाया टैक्स की वसूली के लिए शहर के पांच नामचीन प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की थी। इनमें बलवंत सिंह मार्ग स्थित मैसर्स रियल एस्टेट रुहेलखंड, श्यामगंज में जेके होटल परिसर सिथत आवे हयात मैरिज हॉल और वी मॉर्ट बाजार, अयूब खां चौराहा स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की 13 दुकानें और कमल सिनेमा शामिल हैं। बाद में पता चला कि अयूब खां चौराहा के पास जिस कांप्लेक्स की 13 दुकानें सील की गई हैं, वे बिक चुकी हैं और व्यापारी रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन टैक्स अनुभाग अनदेखी कर रहा है। दरअसल, जिनकी दुकानें रिकार्ड अपडेट न होने की वजह से सील हुईं, वे सब प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। मामला संज्ञान में आने पर नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कर अधीक्षक शैली गुप्ता को जोन दो से हटाकर जोन तीन में भेज दिया। बता दें कि नगर निगम का जोन दो सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसमें सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन समेत तमाम पॉश कॉलोनियां आती हैं। 
विज्ञापन


27 लाख जमा, सभी प्रतिष्ठानों की सील खुली
कार्रवाई के बाद सभी प्रतिष्ठानों ने बकाया टैक्स के 27 लाख रुपये नगर निगम में जमा कर दिए। बाकी बकाया टैक्स का भुगतान भी इन लोगों ने शीघ्र करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी की सील खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर अधीक्षक शैली गुप्ता की लापरवाही की वजह से कार्रवाई में चूक हुई। इसके चलते ही उन्हें जोन दो से हटाकर जोन तीन में भेजा गया है।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed