फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road accident took away many lives in bareilly

सड़क हादसे ने छीन लीं कई जिंदगियां, मातम में बदला खुशी का माहौल

Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Road accident took away many lives in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रक ड्राइवर की अंधाधुंध रफ्तार ने बीसलपुर के परिवार को सालों तक भुलाया न जा सकने वाला जख्म दे दिया। परिवार के लोग नया मेहमान आने की खुशी में शरीक होने आए थे लेकिन खुद अपनी जान गवां बैठे।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि बाइक से टक्कर होने के बाद ट्रक ड्राइवर की घबराहट ने दूसरा हादसा कराया और वैन में सवार बीसलपुर के परिवार की जान ले ली।

हादसे के बाद मौके पर इकट्ठे हुए लोगों में भारी आक्रोश दिखा। वे लोग ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को ढूंढते रहे लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। पुलिस और गांव वालों का मानना था कि ट्रक ड्राइवर नशे में रहा होगा।
विज्ञापन


घायलों में शामिल रूबी ने लड़खड़ाती जुबान में बताया कि उनकी वैन अपनी साइड में धीमी गति से जा रही थी, तभी अचानक ट्रक ने सामने से आकर टक्कर मार दी। तेज धमाका होने के बाद वैन में चीखपुकार मच गई। वह खुद भी बेहोश हो गईं, बाद में क्या हुआ उसे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सबसे पहले रोड पर घूम रही भुता थाने की यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में आसपास के गांव खरदाह, रघुआपुर, मिलक गौंटिया के लोग आ गए। सड़क पर गुजर रहे वाहन भी ठहर गए और वाहन सवार कई लोग घायलों की मदद को आ गए। ग्रामीण, राहगीर और पुलिस ने सभी घायलों और मृतकों को निकाल लिया।

इनमें से कुछ का शरीर मौके पर ही ठंडा पड़ चुका था। जिन लोगों की सांस चल रही थी, सबसे पहले उन्हें कुंआडांडा सीएचसी व अन्य अस्पतालों में भेजा गया। एंबुलेंस 108 से लेकर निजी अस्पतालों की एंबुलेंस मौके पर आ गईं।

ये हुए घायल
- बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी इसी परिवार की सदस्य रूबी पत्नी आरिफ खां, रूबी की 21 साल की बेटी उम्मल खैर और हबीबुल्ला खां मोहल्ला निवासी नन्हे मियां का 18 साल का बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार संदीप को भी पहले घायल के तौर पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में संदीप की भी मौत हो गई।

फतेहपुर से सीमेंट लेकर आया था ट्रक
एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने जांच कराई तो पता लगा कि फतेहपुर से सीमेंट लेकर यह ट्रक बीसलपुर आया था। यहां की एक फर्म पर सीमेंट उतारकर वापस फतेहपुर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के नाम पते की जानकारी भी कर ली गई है। हेल्पर कौन था, ये पता किया जा रहा है।

इमरजेंसी जाकर बैठे सीएमएस
हादसे के बाद डीएम ने तत्काल ही जिला अस्पताल के सीएमएस टीएस आर्या को इमरजेंसी में जाकर व्यवस्थाएं देखने को कहा। उम्मीद थी कि घायल यहां लाए जाएंगे। इस लिहाज से सीएमएस ने सारे स्टाफ को अलर्ट कर दिया। बाद में वहां एक-एक करके शव ही लाए गए तो उन्हें मोचर्री में रखवा दिया गया। गिनती के तीन घायल थे जो निजी अस्पतालों में ही भर्ती करा दिए गए।


पीलीभीत-शाहजहांपुर का प्रशासन करेगा मदद
डीएम वीरेंद्र कुमार ने एसएसपी, एडीएम व अन्य अफसरों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पोस्टमार्टम रात में ही कराने को कहा। डीएम ने बताया कि अधिकांश मृतक पीलीभीत और दो शाहजहांपुर के निवासी हैंष इसलिए संबंधित जिलों के डीएम ही मुआवजे के बारे में निर्णय लेंगे। वहां रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed