{"_id":"5d2a3eba8ebc3e6ca435dccd","slug":"actident-bareilly-news-bly3685327188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरा करंट से भैंस की मौत, सो रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में उतरा करंट से भैंस की मौत, सो रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुरेश शर्मा नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉलोनी स्थित पार्क के पास शनिवार की सुबह लोहे के एक बिजली के खंभे में करंट उतर गया। जिसके पास से गुजर रही एक भैंस खंभे से चिपक गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। खंभे में आए करंट से हुई मौत के बाद मौजूद लोगों ने महानगर बिजली उपकेंद्र को कॉल कर करंट आने की सूचना दी। जिसके बाद भी बिजली विभाग की ओर से खंभे में उतर रहे करंट को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की गई। करंट उतरने से लोग घरों से बाहर निकलने से सहमे हुए हैं।
कॉलोनी निवासी पशुपालक मोतीलाल यादव के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे वो भैंस को लेकर वापस घर जा रहे थे। तभी पार्क के पास खंभे से वो अचानक चिपककर गिर पड़ी। भैंस को हिलते देख करंट उतरने के अंदेशे से वो वहां से कुछ दूर हट गए। थोड़ी देर में भैंस की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के जेई व अन्य को फोन से सूचना दी। करीब पांच घंटे तक इंतजार किया लेकिन जब बिजली विभाग से कोई नहीं आया तो वे साथियों समेत मृत भैंस को वहां से हटाना पड़ा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बारिश से क्षेत्र में जलभराव हो जाता है, अगर बारिश हुई तो पानी के फैलाव तक करंट उतरने सेे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई है।