{"_id":"6acaab66cbcf0e149d00112d","slug":"acid-thrown-on-face-after-standing-in-the-way-of-a-love-affair-accused-from-kasganj-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-985462-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्यार में आड़े आया तो चेहरे पर फेंका तेजाब, कासगंज निवासी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्यार में आड़े आया तो चेहरे पर फेंका तेजाब, कासगंज निवासी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। डेढ़ साल पहले आंवला कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक अंकुश के चेहरे पर तेजाब फेंकने के आरोपी कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के तबलपुर गांव निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर अपने साथी संग मिलकर अंकुश पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर भमोरा पुलिस ने आंवला-अलीगंज मार्ग पर अरिल नदी के पुल से चंद्रकेश को गिरफ्तार किया। चंद्रकेश के जरिये ही आंवला कस्बे में सात मार्च को हुई वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ में चंद्रकेश ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उसकी प्रेमिका आंवला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अंकुश से भी बात करती थी।
जानकारी होने पर चंद्रकेश ने अंकुश को युवती से बात करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद चंद्रकेश ने अंकुश पर तेजाब से हमला कर दिया और भाग गया। अंकुश के पिता यादराम वर्मा की तहरीर पर आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना भमोरा पुलिस को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान कॉल विवरण और अन्य साक्ष्यों से चंद्रकेश की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
कई महीने रेकी की, बदायूं निवासी दोस्त ने दिया साथ
पूछताछ में चंद्रकेश ने स्वीकार किया कि उसने अंकुश पर हमले से कई महीने पहले उसके मेडिकल स्टोर की रेकी की थी। अंकुर किस समय दुकान पर बैठता है, कब वहां सुनसान होता है, इसका पता लगाया। फिर बदायूं निवासी अपने दोस्त करन पाठक को भी इस साजिश में शामिल किया। वारदात वाले दिन वह कासगंज से बदायूं आया। वहां दोनों ने साथ शराब पी। फिर बाइक से आंवला आए और वारदात करके भाग गए।
नामजद 14 लोगों को मिली राहत
इस मामले में अंकुश के पिता यादराम वर्मा को संदेह था कि गांव की रंजिश में उनके विरोधियों ने यह वारदात की थी। उनकी तहरीर पर आंवला थाने में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से उनके विरोधी भी परेशान थे और खुद को निर्दोष बताकर थाने के चक्कर काट रहे थे। इस खुलासे से उनको राहत मिली है।
--
मामले में जिन लोगों को नामजद कराया गया था, उनकी कोई भूमिका नहीं मिली। तकनीकी साक्ष्य व मुखबिरी के जरिये कासगंज निवासी चंद्रकेश को गिरफ्तार किया गया। उसने प्रेम प्रसंग में तेजाब से हमला करने की बात स्वीकार कर ली है। उसके दोस्त करन पाठक की तलाश की जा रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी