{"_id":"6a0a0f0d73073d387a00a634","slug":"acid-throwing-accused-arrested-in-encounter-shot-in-leg-bareilly-news-c-4-bly1053-886665-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेजाब फेंकने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेजाब फेंकने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
शेरगढ़। इलाके के एक गांव में घर के अंदर सो रहे दंपती व दो बच्चों पर तेजाब फेंकने के आरोपी उमेश को पुलिस ने शनिवार रात तीन बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि तेजाबी हमले के आरोपी को शेरगढ़ बाइपास पर नहर पुलिया के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली हेड कांस्टेबल नाजिम की बाजू को छूती हुई निकल गई। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घायल हेड कांस्टेबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी को फंसाने को बनाई थी योजना
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पीड़ित परिवार की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के बाद महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से बात करने लगी थी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। वह रात में छत के रास्ते सीढ़ियों से होकर घर में घुसा और मच्छरदानी के ऊपर से तेजाब फेंक दिया। गलती से तेजाब सभी के ऊपर गिर गया। उसने बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव हुआ था और वह अस्पताल में थी। उमेश ने खुद भी अस्पताल में आना-जाना रखा और अंतिम पहर ये घटना कर दी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि वह चाहता था कि ऐसा करने से पड़ोस में रहने वाला वह व्यक्ति फंस जाएगा, जिससे महिला फोन पर लंबी बात करती है।