फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused who physically assaulted 12 female constables arrested in Bareilly

ये कैसा इंतकाम: पुलिसवालों से मिला धोखा, फिर राजन ने 12 महिला सिपाहियों को बनाया हवस का शिकार... लाखों हड़पे

Wed, 04 Sep 2024 10:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपी राजन ने खुद को कुंवारा बताकर महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा दिया और बहाने से कई लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused who physically assaulted 12 female constables arrested in Bareilly
शातिर राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी निवासी आठवीं पास युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर और शादी का झांसा देकर 12 महिला सिपाहियों का यौन शोषण किया। धोखाधड़ी कर उनसे लाखों रुपये भी हड़प लिए। बरेली में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने धोखा खाने के बाद उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे सेटेलाइट बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी राजन लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिदनिया गढ़ी का निवासी है। 13 जुलाई को जिले के ही एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि खुद को उसका सजातीय और कुंवारा बताकर राजन ने महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा दिया और बहाने से कई लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके मोबाइल फोन में कई महिला सिपाहियों से चैट व उनके फोटो मिले। आरोपी के भी कई फोटो पुलिस की वर्दी में मिले। यहां तक कि सलामी गारद देने वाली विभागीय पोशाक में भी उसके कई फोटो मोबाइल में थे, जिन्हें वह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगाकर रखता था।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि अयोध्या में तैनात एक कथित पुलिसकर्मी ने पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए थे। इसके बाद उसने पुलिसवालों का लाइफ स्टाइल सीख लिया और महिला सिपाहियों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें धोखा देने लगा।

राजन खुद को पुलिसकर्मी बताकर ऐसी महिला सिपाहियों की तलाश करता था, जिनकी नई नौकरी लगी हो और उनका सरनेम उसके जैसा हो। उन्हें शादी का झांसा देकर वह रुपये ऐंठता था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं, हालांकि शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का एक ही मामला कोतवाली में लिखा गया है। उसके खातों की भी जांच कराई जाएगी। -राहुल भाटी, एसपी सिटी

इसलिए बनाता था महिला पुलिसकर्मियों को निशाना 
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये ऐंठता चला गया। बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ जब राजन ने यही हरकत की तो उसने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed