फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused threatened to kill the girl if she did not befriend him in bareilly

Bareilly News: शोहदे ने दोस्ती न करने पर किशोरी को दी जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार

Sun, 05 Nov 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 05:28 PM IST
सार

किशोरी का परिवार हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। वहीं पर आरोपी भी रहता था। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। डर के चलते किशोरी को लेकर परिवार वापस आने गांव आ गया, लेकिन यहां भी शोहदा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

विज्ञापन
accused threatened to kill the girl if she did not befriend him in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पर युवक दोस्ती का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसने किशोरी का एडिटेड फोटो बना लिया है। अब वह फोटो को वायरल और दोस्ती न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करती थी। वहीं पर आरोपी भी रहता था। उसके पिता गांव के प्रधान हैं। एक ही जिले का होने की वजह से उससे जान-पहचान हो गई। वह घर भी आने लगा। इस दौरान उसने नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। बेटी की शिकायत पर उन्होंने आरोपी को घर आने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: छेड़खानी के मामले में पुलिस ने कराया समझौता, फिर शोहदे ने की शर्मनाक करतूत, सदमे में आई छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर की तोड़फोड़ 
गुस्साए आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ की। डर की वजह से किशोरी का परिवार नौकरी छोड़कर वापस अपने गांव आ गया। इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने बेटी का फोटो एडिट कर दिया। 

अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। खुद को ग्राम प्रधान का बेटा बताते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed