फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused record finding nagar nigam

राजू हत्याकांड में दोषी करार क्लर्क का नगर निगम खंगाल रहा रिकॉर्ड

Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accused record finding nagar nigam
बरेली। सफाई नायक राजीव उर्फ राजू हत्याकांड में अदालत ने नगर निगम के क्लर्क हरिओम को भी दोषी करार दिया है। नगर निगम के अधिकारी अब क्लर्क का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। तीन नवंबर को अदालत के सजा सुनाने के बाद नगर निगम विभागीय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के केंद्रीय सभागार में तैनात क्लर्क हरिओम के पास संपत्ति का महत्वपूर्ण पटल है। वह कई साल से इस पटल पर काबिज है। अदालत के राजू हत्याकांड में दोषी करार देने के बाद ही क्लर्क हरिओम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गईं। मंगलवार को दिनभर अधिकारियों ने इस पर मंथन किया। हाजिरी रजिस्टर मंगाकर यह देखा गया कि सोमवार को कोर्ट जाने से पहले हरिओम ने उसमें ऑफिस छोड़ने की क्या वजह दर्ज की थी। रजिस्टर में हरिओम ने लिखा था कि वह एक केस की सुनवाई के सिलसिले में अदालत जा रहा है। जानकारों का कहना है कि तीन नवंबर को सजा सुनाने के बाद उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स का कहना है कि वह इस संबंध में अभी अभिलेख देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed