{"_id":"689906831ca216d5440ad953","slug":"accused-of-withdrawing-money-by-making-fake-attendance-in-mnrega-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2306-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन
शीशगढ़। विकास क्षेत्र शेरगढ़ की ग्राम पंचायत परेवा के ग्रामीणों ने अपने गांव के प्रधान व रोजगार सेवक पर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर रविवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के प्रधान व रोजगार सेवक ने सांठगांठ कर 32 जॉब कार्ड ऐसे लोगों के बना लिए हैं, जो गांव में नहीं रहते बल्कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। इन लोगों ने फर्जी हाजिरी लगाकर कुछ खाते में पैसा भेज दिया, जबकि ये लोग काम करने नहीं जाते हैं। इस तरह से कोटा डीलर के घर वालों के भी फर्जी जॉब कार्ड बने हुए हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मनरेगा में हुए लाखों के गबन की जांच कर ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक पर कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम प्रधान जाहिद खान ने बताया कि ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लगाए गए उक्त आरोप झूठे हैं।
--
मुझे अभी जानकारी मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-सुखपाल सिंह, बीडीओ शेरगढ़