फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of taking loan and cheating shopkeeper, distressed youth consumed poison

Bareilly News: उधार लेकर दुकानदार पर फंसाने का आरोप, परेशान युवक ने खाया जहर

Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking loan and cheating shopkeeper, distressed youth consumed poison
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, किला थाने में युवक की मां ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। किला क्षेत्र में एक युवक ने बृहस्पतिवार को चूहामार दवा खा ली। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने किराना दुकानदार पर उसके नाम पर काफी सामान उधार लेने और विरोध करने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक की मां ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जखीरा इमाम वाली मस्जिद के पास रहने वाली आलिया ने किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनका बेटा रजी कई दिन से परेशान था। पूछने पर रजी ने बताया कि किराना की दुकान चलाने वाले तारिक ने उसके नाम से श्यामगंज बाजार से 6,28,540 रुपये का सामान उधार ले लिया है। जब तारिक से उधार चुकाने को कहा तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

आलिया ने बताया कि 25 अगस्त को तारिक, उसकी पत्नी हिबा, उसके भाई काशिब ने उनके घर में घुसकर अभद्रता की। तनाव में आकर रजी ने चूहामार दवा खा ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed