{"_id":"6a24753be8daef69fc0bdbec","slug":"accused-of-stealing-mentha-oil-by-sending-a-businessman-to-jail-in-a-false-case-bareilly-news-c-4-bly1053-900240-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झूठे केस में व्यापारी को जेल भिजवाकर मेंथा ऑयल चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झूठे केस में व्यापारी को जेल भिजवाकर मेंथा ऑयल चुराने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। झूठे केस में व्यापारी को जेल भिजवाकर शातिर ने उनके गोदाम से मेंथा ऑयल चोरी कर लिया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद व्यापारी ने न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोजीपुरा के बुझिया गांव निवासी जय कुमार गंगवार ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव को बताया कि वह मेंथा और सुगंधित तेल का व्यापार करते हैं। जय कुमार का एक गोदाम मधुबन सिनेमा पर भी है। नवंबर 2025 में शिवकुमार अग्रवाल और अंकित अग्रवाल ने गोदाम से मेंथा और पिपरेटा का तेल निकाल लिया था। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई थी। सीओ प्रथम मामले की जांच कर रहे थे। जीएसटी की एसआईबी टीम ने शिवकुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान जय कुमार के गोदाम से चोरी के तेल की बरामदगी दिखाई गई।
आरोप लगाया कि इस तेल को जीएसटी विभाग से सांठगांठ कर शिवकुमार ने अपने बेटे अंकित को दिलवा दिया। आरोप लगाया कि शिवकुमार ने अपने रिश्तेदार की तरफ से झूठा केस लिखवाकर जय को जेल भिजवा दिया। इस बीच फायदा उठाकर उनके गोदाम पर रखा तेल भी चोरी कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में स्थिति साफ हो जाएगी।