फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of secret adjustment, teacher on relief of movement

Bareilly News: गुपचुप समायोजन का आरोप, आंदोलन की राहत पर शिक्षक

Fri, 02 Jan 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of secret adjustment, teacher on relief of movement
बरेली। शिक्षकों के गुपचुप समायोजन का आरोप लगाते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने आंदोलन की धमकी दी है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पूरी प्रक्रिया को असांविधानिक बताते हुए इसके खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब शिक्षकों को विश्वास में लिए बिना ही उनके तबादले कर दिए गए। शिक्षकों से स्कूलों के चयन के लिए विकल्प नहीं मांगे गए। समायोजन से पहले न तो कोई सूची जारी की गई, न ही शिक्षकों को इसकी पूर्व सूचना दी गई। रात के अंधेरे में समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के स्कूल बदल दिए गए। महिला शिक्षकों को उनके वर्तमान स्कूल से 60-60 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है जो नियम विरुद्ध और अमानवीय है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। यदि विभाग ने इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई और प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं बनाया तो संगठन उच्च न्यायालय की शरण लेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed