फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of making objectionable video viral in custody

Bareilly News: आपत्तिजनक वीडियो वारयल करने का आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Aug 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of making objectionable video viral in custody
हाफिजगंज। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में हिंदूवादी संगठन के नेताओ ने मुख्यमंत्री समेत आलाधिकारियों को ट्वीट कर महौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हाफिजगंज पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक के बाद एक वीडियो वायरल कर माहौल खराब किया जा रहा है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस हाल ही में गांव बंजरिया व प्रथवीपुर नवदिया में ऐसे आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन फिर भी ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को मस्जिद के पास के रहने वाले एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियाे को वायरल कर दिया। दूसरे युवक ने भगवान के लिए आपत्तिजनक बातों वाला वीडियाे शेयर कर दियाा।
विज्ञापन

इसकी शिकायत हिंदूवादी नेता हिमांशु पटेल ने मुख्यमंत्री, आईजी और अन्य अफसरों से की। पुलिस हरकत में आई और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, दूसरी पोस्ट वायरल करने वाले की पहिचान कराकर तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed