फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of killing three dogs by poisoning FIR lodged in Bareilly

Bareilly News: तीन कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, समाजसेवी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 20 Sep 2024 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज में जहर देकर तीन कुत्तों की हत्या करने का मामला सामने आया है। समाजसेवी महिला ने गेटमैन और उसके परिजनों पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
accused of killing three dogs by poisoning FIR lodged in Bareilly
सुनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज की रेलवे कॉलोनी में गेटमैन के परिवार पर तीन कुत्तों को खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगा है। इस मामले में समाजसेवी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनीता सिंह ने बताया कि वह पशु प्रेमी हैं और सात सितंबर से घायल फीमेल डॉग का इलाज करा रही हैं। उसके तीन पिल्ले रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर के बरामदे में रहते थे। गेटमैन बालक राम व उसका परिवार इस पर एतराज करता था। यह परिवार अक्सर उन्हें भगाने का प्रयास करता था और खाने में जहर देने की बात कहता था। 

विज्ञापन


बुधवार रात बालकराम व उसके परिजनों ने खाने में जहर मिलाकर उन्हें दे दिया। फीमेल डॉग और उसके दो पिल्लों की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। जबकि, एक पिल्ले की हालत गंभीर है। समाजसेविका उसे उठाकर पशु चिकित्सालय ले गईं और भर्ती करा दिया। उनकी तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पशु चिकित्सक ने शवों का पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन

जांच में पता लगेगी जहर की प्रकृति
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अरोरा ने बताया शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। जहर की प्रकृति की जांच के लिए विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि गेटमैन बालकराम निवासी रेलवे कॉलोनी व उसके परिजनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed