फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of harvesting wheat crop in the presence of police

Bareilly News: पुलिस की मौजूदगी में गेहूं की फसल काटने का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of harvesting wheat crop in the presence of police
शाही के मोहल्ला हसनपुर में खेत को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। पीड़ित हसन रजा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके बोए गेहूं की फसल काट दी गई। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

हसन रजा के अनुसार, उन्होंने खेत में गेहूं बोया था। कस्बा के मुंशी रजा के बेटों ने मजदूरों के साथ फसल काटनी शुरू की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कटाई रुकवाई। कुछ समय बाद आरोपी पक्ष दोबारा खेत पर आ गया। पीड़ित का आरोप है कि इस बार पुलिस की मौजूदगी में ही गेहूं की कटाई फिर से शुरू हो गई। लेखपाल ने पैमाइश पूरी होने तक फसल न काटने का निर्देश दिया था। लेखपाल के जाने के बाद ऐसा किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्राधिकारी मीरगंज के हस्तक्षेप के बाद पुलिस टीम के मौके से हटने की बात भी सामने आई है। इस मामले में राजस्व निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पक्षों को कोर्ट से आदेश लाने को कहा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष को खदेड़ने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और पुलिस ने हस्तक्षेप करने के बजाय पीड़ितों को ही मौके से हटा दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित पक्ष के लोगों को खेतों से भागना पड़ा। उन्हें काफी दूरी तक खदेड़ा गया। इसके बावजूद फसल कटाई से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed