फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of giving contract for murder of nephew and brother-in-law in a land dispute

Bareilly News: जमीन के विवाद में भतीजे व भाई-भाभी की हत्या की सुपारी देने का आरोप

Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving contract for murder of nephew and brother-in-law in a land dispute
जमीन के विवाद से जुड़े हत्या की साजिश और मारपीट के मामले में स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट अभय श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। फरीदपुर निवासी तरुण कुमार ने आरोप लगाया था कि चाचा ने पांच लाख रुपये में उन्हें और उनके माता-पिता को मारने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

तरुण ने वकील के जरिये अदालत को बताया कि उनके पिता नेत्रपाल व चाचा शिशुपाल में जमीन को लेकर विवाद है। इसी रंजिश में शिशुपाल और उसके बेटे मनोज ने पांच लाख रुपये में आठ लोगों को हत्या की सुपारी दी। 23 जनवरी को रात साढ़े साठ बजे हमलावर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। उनकी मां गायत्री के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीटा। चाची सरोज बचाने आईं तो उनको भी पीट दिया। हमलावरों ने पिस्तौल से गोली चलाई, इसमें तरुण बाल-बाल बचे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो तरुण ने साक्ष्यों सहित कोर्ट की शरण ली। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।
विज्ञापन







पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

तरुण कुमार ने ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय जांच के नाम पर उन्हें गुमराह किया। उन्होंने 24 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो पुलिस ने 25 जनवरी को चाची सरोज का मेडिकल कराया, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed