फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of extorting money in the name of police action

Bareilly News: पुलिस कार्रवाई के नाम पर रुपये ऐंठने का लगाया आरोप

Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of extorting money in the name of police action
आंवला। एक व्यक्ति ने एक मामले में व्यापारी नेता पर पुलिस कार्रवाई कराने के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष से व्यापारी नेता ने भी उक्त के खिलाफ उधार की रकम न लौटाने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।
विज्ञापन

मोहल्ला भुर्जीटोला निवासी जितेंद्र यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका सोमवार को मोहल्ले के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। घटना की थाना पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। उसके बाद व्यापारी नेता सुनील गुप्ता व एक अन्य ने मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करवाने की बात कहकर 20 हजार रुपये मांगे, जिसके एवज में उन्होंने 15 हजार दे दिए। शेष रह गए रुपये न देने पर धमकी दी गई। जितेंद्र ने रकम ट्रांसफर करने का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दूसरे पक्ष से व्यापारी नेता सुनील गुप्ता रात नौ बजे संगठन पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। जितेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि नौ साल पहले आरोपी उनकी दुकान से टीवी व फ्रीज उधार ले गया था, जिसमें से टीवी के 15 हजार रुपये उनके फर्म के खाते में ट्रांसफर किए हैं, जबकि फ्रीज के साढ़े 12 हजार नहीं दिए। उन्होंने तकादा किया तो आरोपी ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनकी छवि खराब की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed