{"_id":"679d37cf5efb9eca9f0dfd28","slug":"accused-of-disrupting-school-annual-function-beating-students-report-bareilly-news-c-400-1-ala1001-206-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल के वार्षिकोत्सव में खलल डालने, छात्रों की पिटाई करने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल के वार्षिकोत्सव में खलल डालने, छात्रों की पिटाई करने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला। स्कूल के वार्षिकोत्सव में आरोपियों द्वारा खलल डालने, शिक्षकों से अभद्रता करने के मामले में दर्जन भर आरोपियों पर विद्यालय प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम महमूदपुर निवासी विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह का आरोप है कि बुधवार को विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा था। तभी आरोपी अपने साथियों के साथ परिसर में घुस आए और मंच के सामने आगे बैठ गए। शिक्षकों द्वारा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील के साथ आरोपियों से पीछे की पंक्ति में बैठने को कहा गया तो आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने के साथ लाठी, डंडों व चाकू से स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया।
हमले में कई छात्रों गोविंद, विक्की, आदेश व अरुण आदि के चोटें भी आयी हैं। आरोपियों ने विद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जबरन बंद करा दिया। आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने आरोपी सतीश, साहिल, विशेष, सोहेल व दस अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद