फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of conversion threatening the victim woman in Bareilly

Bareilly News: जेल से रिहा होते बेखौफ हुआ धर्मांतरण और दुष्कर्म का आरोपी, पीड़ित महिला को धमकाया

Sat, 24 Jun 2023 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

महिला ने कैंट थाने में धर्मांतरण, दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी सादिक जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह महिला को धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
accused of conversion threatening the victim woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिला का जबरन धर्मांतरण कराकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी जेल से रिहा होने के बाद बेखौफ हो गया है। वह अपने घरवालों के साथ मिलकर पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की मूल निवासी महिला सुभाषनगर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में रहती है। महिला ने बताया कि उसने कैंट थाने में धर्मांतरण, दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी सादिक जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह महिला को धमकी दे रहा है। महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में महिला के पास कॉल कर अभद्रता की गई। मुकदमा वापस नहीं लेने पर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी गई। सादिक के पिता जाकिर उर्फ भूरा और उसके भाई आशिक ने भी महिला को धमकी दी। इसकी शिकायत महिला ने अधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर थाने में शुक्रवार को सादिक, जाकिर और आशिक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed