फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of breaking into the house and beating, report on seven

Bareilly News: घर में घुसकर पिटाई का आरोप, सात पर रिपोर्ट

Mon, 08 Jul 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into the house and beating, report on seven
आंवला।
विज्ञापन

मोहल्ला लठैता निवासी हरीशंकर ने सात लोगों पर घर में घुसकर पिटाई करके गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिशंकर ने बताया कि उनके भाई पंकज का मार्च महीने में देहांत हो जाने के बाद पंकज की पत्नी ससुरालियों से लड़ाई करके कुछ दिनों पहले अपने मायके फुलासी गांव चली गई थी। तब से मंजू मायके में ही रह रही थी। शनिवार दोपहर को मंजू अपने मायके वालों के साथ आई और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी मां, भाई व भाभी को लाठी-डंडों से पीटा। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर आए मोहल्ले वालों ने आरोपियों के चंगुल से उनको बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मंजू, अरविंद, स्वत कुमार, सतेंद्र, रामौतार, कुंवर पाल व प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

मारपीट की घटनाओं में कार्रवाई

आंवला। विभिन्न थाना क्षेत्र के मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। थाना नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी महिला नाहिद का आरोप है कि वह शुक्रवार देर रात जब मोहल्ला किला स्थित अपनी ससुराल आईं तो वहां पहले से मौजूद थाना शाहबाद जिला रामपुर निवासी मुजीत, रानी व ससुराली सावेज, परवेज ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसकी लात-घूंसों से पिटाई लगा दी। वहीं, दूसरे मामले में मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी लालाराम का आरोप है कि शनिवार शाम मोहल्ले के ही जगदीश, कालीचरन व राजू घर में घुस आए और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed