{"_id":"66e4dfc537f4db6ff901d7fa","slug":"accused-fled-to-delhi-after-killing-kanhaiya-interrogated-his-associates-bareilly-news-c-4-lko1018-480575-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया की हत्या करके दिल्ली भागा आरोपी, साथियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया की हत्या करके दिल्ली भागा आरोपी, साथियों से पूछताछ
विज्ञापन
मीरगंज। शिवपुरी गांव के शिवम उर्फ कन्हैया की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है। जिसने कॉल करके कन्हैया को बुलाया था, उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। बताया जा रहा है कि वही कन्हैया का मुख्य हत्यारोपी हो सकता है। उसकी तलाश में एक पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी शिवम उर्फ कन्हैया की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल करके कन्हैया को बुलाया गया था। वह व्यक्ति नजदीक का रहने वाला है। हत्या के दौरान उसकी लोकेशन घटनास्थल पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम छह बजे कन्हैया के पास कॉल आई थी।
वह बात करते-करते घर से निकल गया था। जब थाना पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो जिस मोबाइल नंबर से उसे कॉल करके बुलाया गया था। उसकी छानबीन की गई। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उसकी लोकेशन कन्हैया के साथ थी, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी लोकेशन दिल्ली में पाई गई। इससे पुलिस उसे मुख्य हत्यारोपी मान रही है और उसकी तलाश में एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन
दावा है कि देर रात तक उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सके कुछ साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ मीरगंज गौरव सिंह का कहना है कि हत्याकांड में कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद