{"_id":"69b15f879332acf15a03b2ed","slug":"accused-blackmailed-the-woman-by-making-an-obscene-video-of-her-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शौचालय में गई महिला का बनाया अश्लील वीडियो, संबंध बनाने से इन्कार करने पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शौचालय में गई महिला का बनाया अश्लील वीडियो, संबंध बनाने से इन्कार करने पर किया वायरल
Wed, 11 Mar 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:57 PM IST
सार
बरेली में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने इन्कार किया तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके में युवक और उसके साथी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन
डोहरा रोड निवासी महिला ने इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि उसके पति का परिचय परचूनी की दुकान चलाने वाले वीर सिंह से है। वीर सिंह और उनकी पत्नी को तीन लाख रुपये देकर उनकी मदद भी की। वीर सिंह की दुकान के काम में भी मदद करते थे। 14 जुलाई 2025 को महिला वीर सिंह के शौचालय में चली गई। इस दौरान वीर सिंह के पौत्र वंश ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि वंश अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाने और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। महिला के पति को सदमा लग गया जिस कारण सर्जरी करानी पड़ी।
विज्ञापन
आठ लाख रुपये मांगे
वंश ने बताया था कि उसने दादा वीर सिंह के कहने पर वीडियो बनाया था। शिकायत करने पर 20 नवंबर 2025 को वीर सिंह, अनुज साहू, वंश साहू और रवि सोलंकी उनसे झगड़ा करने लगे। जातिसूचक टिप्पणी भी की गई। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दी। आठ लाख रुपये नहीं देने पर अन्य वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। वंश और रवि सोलंकी संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
आरोप लगाने वाली महिला पर दर्ज है चोरी की रिपोर्ट
थाना प्रभारी के मुताबिक गंभीर आरोप लगाने वाली महिला पर पहले वीर सिंह ने दुकान का सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीर सिंह ने भी न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मुकदमे की भी विवेचना चल रही है।