फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused beat up a seven year old boy who went to eat Bhandara in Bareilly

भंडारा खाने गए बच्चे के तोड़े दांत: पिता ने नहीं दिया चंदा तो आरोपियों ने मासूम को पीटा; मुंह से बहा खून

Sat, 02 Sep 2023 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 03:59 PM IST
सार

आरोपियों ने सात साल के बालक को इतना पीटा कि उसके दांत तक टूट गए। मुंह से खून बहने लगा। जब खून से लथपथ मासूम घर पहुंचा तो परिजन दंग रह गए। उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
accused beat up a seven year old boy who went to eat Bhandara in Bareilly
पीड़ित बच्चा और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव खुदागंज में सात साल का बालक आयुष भंडारे में खाना खाने गया। आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और धक्का देकर गिरा दिया। इससे बच्चे के दांत टूट गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गांव खुदागंज निवासी अनिल ने बताया कि सावन खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम गांव में देवस्थान पर भंडारा हुआ था। इसके लिए भंडारा कराने वाले लोगों ने सबसे चंदा मांगा था। वह आर्थिक तंगी की वजह से चंदा नहीं दे सका था। गांव के बच्चों के साथ उसका बेटा आयुष भी भंडारा खाने चला गया। इससे दूसरे पक्ष के लोग बौखला गए। गांव के बद्रीप्रसाद और गुड्डू ने उसके बेटे की बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह से बहने लगा खून 

पिटाई से मासूम बच्चे के दांत टूट गए। उसके मुंह से खून बहने लगा। पीड़ित बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देख परिवाल के लोग दंग रह गए। उन्होंने आरोपियों के परिवार से शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पिता ने पीड़ित बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

घटना के संबंध में मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच कराई गई, जिसमें बच्चे को एक थप्पड़ मारने की बात पता लगी है। दांत टूटने की बात नहीं बताई गई है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। उधर, पीड़ित बच्चे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके मुंह से खून निकलता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed