{"_id":"68dc48772ee83270c703f3ab","slug":"accused-arrested-in-encounter-one-kg-opium-recovered-bareilly-news-c-4-1-bly1039-737315-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, एक किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, एक किलो अफीम बरामद
विज्ञापन
फरीदपुर। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर कस्बे के गौसगंज पुलिया के पास से मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अफीम ले जाते दो लोगों की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने भमोरा थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी लालाराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो अफीम व फायर किया हुआ कारतूस का खोखा बरामद किया। वहीं, फायरिंग करते हुए लालाराम के ही गांव का दूसरा आरोपी अनवर मौके से भाग गया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। भागने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद