{"_id":"62c71becd9ba9d3d52407834","slug":"accused-arrested-for-threatening-to-behead-former-bjp-spokesperson-nupur-sharma-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामला वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामला वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
Thu, 07 Jul 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)।
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:19 PM IST
सार
आरोपी नासिर का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह फर्रखपुर मोहल्ले के चौराहे पर एक ठेले पर खड़ा कुछ लोगों से भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि अगर नूपुर शर्मा उसके सामने आ जाए तो वह उसका सिर कलम कर देगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाले मोहल्ला कस्सावान में रहने वाले दर्जी नासिर को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी नासिर का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह फर्रखपुर मोहल्ले के चौराहे पर एक ठेले पर खड़ा कुछ लोगों से भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि अगर नूपुर शर्मा उसके सामने आ जाए तो वह उसका सिर कलम कर देगा। साथ ही वह वहां मौजूद लोगों से भी कह रहा है कि यदि उनमें से किसी ने पैगंबरे इस्लाम पर टिप्पणी की तो वह उसका भी सिर काट देगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले का किसी ने वीडियो बनाकर कस्बे में वायरल कर दिया। हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी ने वायरल वीडियो मुख्यमंत्री और बरेली पुलिस को ट्वीट कर मामले की शिकायत की। इस पर हरकत में आई पुलिस ने गुरुवार सुबह नासिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरीदपुर थाने के दरोगा नरेश कुमार की ओर से रिपेर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।