{"_id":"68ff42cb9bd7a125920d6331","slug":"accused-arrested-for-making-objectionable-remarks-on-lord-ram-in-bareilly-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार, फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार, फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो
Mon, 27 Oct 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:33 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने भगवान श्रीराम व देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बजरंग दल के महानगर संयोजक केवड़ानंद गौर साथियों संग प्रेमनगर थाने पहुंचे और आपत्तिजनक टिप्पणी के स्क्रीनशॉट देकर खुराफाती अनस पठान पर कार्रवाई की मांग की। प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शाहबाद मोहल्ला निवासी अनस पठान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके फोन की जांच की गई तो पता चला कि वह काफी समय से देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
अनस के फोन में आपत्तिजनक वीडियो, देश विरोधी मानसिकता वाले साहित्य भी मिले। इसकी भनक लगी तो बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेमनगर पुलिस अनस से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन