{"_id":"6744759b310893f9b7061053","slug":"accused-arrested-for-chickens-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-cage-in-bareilly-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मुर्गा चोर गिरफ्तार: मीट विक्रेता का पिंजरे का ताला तोड़कर चुराए थे 20 मुर्गे, दोस्तों संग की दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मुर्गा चोर गिरफ्तार: मीट विक्रेता का पिंजरे का ताला तोड़कर चुराए थे 20 मुर्गे, दोस्तों संग की दावत
Mon, 25 Nov 2024 06:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:33 PM IST
सार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मीट विक्रेता के मुर्गे चोरी कर लिए। आरोपियों ने कुछ मुर्गे पकाकर खा लिए, बाकी बेच दिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : विभाग
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में मीट विक्रेता के पिंजरे का ताला तोड़कर 20 मुर्गे चोरी कर लिए गए। कुछ मुर्गों को पकाकर आरोपियों ने दावत उड़ा दी, बाकी कम दाम में बेच दिए। मीट विक्रेता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
शाही थाना क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर निवासी उमेश की मुर्गा मीट की दुकान है। उनकी दुकान पर लोहे का बड़ा एक पिंजरा रखा है, जिसमें मुर्गे बंद रहते हैं। रात को उमेश पिंजरे में लोहे की चेन बांधकर उसमें ताला लगाकर घर चले जाते हैं। इसी पिंजरे की चेन काटकर उमेश के 20 मुर्गे चोरी कर लिए गए। उमेश ने शाही थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
बरेली पुल हादसा: PWD के चार इंजीनियरों पर मुकदमा, गूगल मैप के क्षेत्रीय अफसर भी कार्रवाई की जद में
विज्ञापन
शाही थाना पुलिस ने डूंगरपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनिल ने बताया कि उसने अपने दोस्तों संजीव और कमल के साथ रात में चेन काटकर 20 मुर्गे चोरी किए थे। इनमें से कुछ मुर्गे पकाकर उन लोगों ने पार्टी कर ली। अनिल के पास से मुर्गा चोरी कर बेचने से मिले रुपए भी बरामद किए गए हैं।