{"_id":"6b0483f8e73288bcef080ca9","slug":"accused-and-a-juvenile-offender-apprehended-in-connection-with-guards-death-case-bareilly-news-c-123-1-bdn1038-178342-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गार्ड की मौत मामले में आरोपी और एक बाल अपचारी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गार्ड की मौत मामले में आरोपी और एक बाल अपचारी पकड़ा
विज्ञापन
उझानी। मंडी समिति की टीम के साथ मारपीट करने और घायल गार्ड की मौत होने के मामले में भागे आरोपी फरमान और एक बाल अपचारी को सोमवार को ईदगाह के पास सहसवान रोड से पकड़ लिया। इसमें बुलंदशहर के थाना शिकंदराबाद के मोहल्ला खरीकवा निवासी फरमान को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को न्याय किशोर बोर्ड भेजा गया है।
गौरतलब है कि 19 नवंबर की रात छह आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से मंडी समिति की टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज की व सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। मारपीट में सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार को गंभीर चोट आई थी, जिनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 21 नवंबर को राकेश कुमार की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति उझानी के सचिव रिंकूलाल कश्यप की तहरीर पर वाहन नंबर सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज होने के बाद अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए टीमें लगाई थीं। मंडी के गार्ड की मौत होने के बाद केस में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। पुलिस टीमों ने प्रकाश में आए चार आरोपी रतिराम, पिंटू, शिवम और धनपाल को रविवार को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।