फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused absconding from police custody in Lakhimpur Kheri arrested

यूपी: पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था 15 हजार रुपये का इनाम

Mon, 14 Sep 2020 08:29 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी-मितौली
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी-मितौली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding from police custody in Lakhimpur Kheri arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बाइक में पेट्रोल भरवाते समय पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भागे आरोपी  सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने उसपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


थाना मितौली पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोपी इसी थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया मजरा सेमरावां निवासी हीरालाल को गिरफ्तार किया था। रविवार को दिन में करीब तीन बजे सिपाही राजकुमार और होमगार्ड बाइक से आरोपी को कोर्ट में पेश करने लखीमपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


लखीमपुर रोड पर पेट्रोल पंप पर सिपाही बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा। इसी बीच हीरालाल ने होमगार्ड को धक्का दे दिया और हथकड़ी का रस्सा उसके हाथ से छुड़ाकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विजय ढुल ने चार टीमें गठित की थीं। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया था। एसपी विजय ढुल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को एसओ अनिल कुमार सैनी की टीम ने आरोपी को हथकड़ी समेत बड़ागांव मार्ग के सेमरावां तिराहे के पास से दबोच लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 


सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश 
एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से मुजरिम हीरालाल के भागने के मामले में सिपाही राजकुमार और होमगार्ड के खिलाफ रविवार को ही थाना मितौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed