{"_id":"6a57e93d585a12d891077166","slug":"accusation-of-failing-to-upload-marks-despite-illegal-extortion-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103268-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध वसूली के बावजूद अंक अपलोड नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध वसूली के बावजूद अंक अपलोड नहीं करने का आरोप
Thu, 16 Jul 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
डायट में पांच दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ समापन। फोटो स्रोत डायट प्रवक्ता
फरीदपुर। आरके इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने अंक अपलोड करने के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कॉलेज फैकल्टी ने प्रत्येक विद्यार्थी से दो-दो हजार रुपये प्रति विषय अवैध रूप से वसूले गए। इसके बाद भी अंक अपलोड नहीं हुए, जिससे उनका डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ।
बदायूं के बिसौली निवासी पंकज ने बताया कि वह फरीदपुर के बुखारा रोड स्थित आरके इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों में से एक हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी पोर्टल पर अंक अपलोड करने और रिजल्ट जारी करवाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी से प्रति विषय दो हजार रुपये की अवैध वसूली की। अब एकेटीयू का रिजल्ट घोषित हो गया है। अन्य कॉलेजों के रिजल्ट जारी हो गए हैं लेकिन उनका नहीं हुआ है। आरोप है कि वसूली के बावजूद अंक अपलोड नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि सहपाठी भगवान सिंह, राहुल, वीरेंद्र, नेहा, विकास, पंकज, देवांग, नरेशपाल, दीपक, अनमोल, खुशबू, अमरदेव, सिद्धार्थ और अमन सक्सेना समेत कई विद्यार्थियों ने ठगी की गई। विद्यार्थियों के पास इस वित्तीय लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध हैं।
वर्जन,
विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। उनसे रुपये टूर पर जाने के लिए मांगे गए होंगे। जिस नंबर पर ट्रांसजेक्शन किया गया है, वह प्रबंधन के सदस्य ही हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। - विवेक मिश्रा, एडमिशन सेल हेड