फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accusation: Beaten and thrown out of the house for not giving birth to a son

आरोप : पुत्र पैदा न होने पर पीटकर घर से निकाला

Thu, 14 Aug 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accusation: Beaten and thrown out of the house for not giving birth to a son
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव हल्दीकला की एक विवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ पुत्र पैदा न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर बुधवार को एसएसपी के आदेश पर मामला पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन




पीड़िता मोरकली निवासी हल्दी कला थाना शाही ने बताया कि सात साल पहले थाना देवरिया के गांव पखुन्नी निवासी ओमप्रकाश से उसकी शादी हुई थी। इस बीच उन्होंने दो पुत्रियों को जन्म दिया तो उसके सास-ससुर और पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को उसके पति ओमप्रकाश, ससुर उमाशंकर, सास भगवानदेई ने कमरे में बंद कर उसे पीटा तथा हत्या करने के इरादे से गला दबाया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचाया। अब आरोपियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर शाही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed