{"_id":"668750660c7ba2a1070d72fa","slug":"accountant-of-joint-director-of-education-s-office-arrested-taking-bribe-in-bareilly-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: संयुक्त शिक्षा निदेशक दफ्तार का लेखाकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, किस्तों में तय थी सवा लाख रुपये घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: संयुक्त शिक्षा निदेशक दफ्तार का लेखाकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, किस्तों में तय थी सवा लाख रुपये घूस
Fri, 05 Jul 2024 07:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:18 AM IST
सार
सरकारी विभाग में रिश्वतखोरी थम नहीं रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक कार्यालय में रिश्वत का मामला सामने आया है। कार्यालय के लेखाकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी लेखाकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक कार्यालय के लेखाकर राकेश वर्मा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फंड व पेंशन दिलाने के नाम पर उसने सवा लाख रुपये रकम मांगी थी। कोतवाली में राकेश वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के मुताबिक बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय लाल पुल मोड़ निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि उनकी मां सरोज देवी नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं में सेविका पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। जीपीएफ फंड और पेंशन के लिए डीआईओएस कार्यालय बदायूं से पत्रावली बरेली में संयुक्त निदेशक कार्यालय भेजी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां तैनात लेखाकर राकेश वर्मा जीपीएफ फंड और पेंशन दिलाने के बदले सवा लाख रुपये मांग रहा था। रिश्वत की पहली किस्त 30 हजार रुपये तय हुई थी। रूपेश की सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राकेश वर्मा को उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया।