फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   account holder dead, transaction continue

मृत किसान के केसीसी खाते का किया नवीनीकरण

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
account holder dead, transaction continue
बरेली। फर्जीवाड़ा करने में व्यस्त बैंककर्मियों ने दस्तावेजों की जांच करना भी जरूरी नहीं समझा और कृषि ऋण का नवीनीकरण करके खाते में लेनदेन कर दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नितिन का कहना है कि बाबा विक्रम प्रसाद की मौत आठ सितंबर 2017 को हो गई थी। इसके बाद जनवरी 2020 तक सारी जमीन की विरासत उनके पिता मनोज शर्मा और चाचा के नाम दर्ज हो गई। मगर बैंक स्टाफ ने दस्तावेजों की जांच किए बिना पुराने कागजात पर ही ऋण खाते का नवीनीकरण कर दिया। साथ ही धोखाधड़ी करके बैंक रिकॉर्ड में मौजूद उनके अंगूठे के निशान और दूसरे दस्तावेजों का भी प्रयोग किया। उनका कहना है कि बैंक की इस गड़बड़ी के चलते अब बाबा के ऋण खाते में 2.69 लाख रुपये बकाया दिख रहे हैं।

महिला के बचत खाते से भी गायब हो चुके 1.13 लाख
बिशारतगंज के गांव अतरछेड़ी निवासी सुधा देवी ने फरवरी 2020 में सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुधा का कहना था कि उनके खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। मगर जब वह इसकी जानकारी लेने बैंक पहुंचीं तो उनके साथ अभद्रता की गई और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। इस मामले की शिकायत समाधान दिवस में होने के बाद डीएम ने सीडीओ से जांच कराई थी। उसके बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed