फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident under chaupla pull

चौपुला पुल के नीचे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 06 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
accident under chaupla pull
बरेली। ससुराल से पत्नी और सात साल के बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की चौपुला पुल के नीचे ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पत्नी और बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के करेली गांव में रहने वाले टेकचंद ने बताया कि उनका बेटा प्रेमपाल मंगलवार को शेरगढ़ के बदधन गांव में अपनी ससुराल में आयोजित नामकरण संस्कार में गया था। मंगलवार रात प्रेमपाल पत्नी राजकुमारी और सात वर्षीय बेटे रमन के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे चौपुला पुल के नीचे सिटी स्टेशन की तरफ से आ रहे ट्रक ने प्रेमपाल की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रेमपाल ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राजकुमारी और उसके बेटे को अस्पताल भिजवाया। पुलिस भी पहुंच गई और ट्रक को पकड़ लिया। घटना का पता लगते ही प्रेमपाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed