{"_id":"69e895ee42c9902bfd026a2b","slug":"accident-on-ganga-expressway-in-badaun-car-violently-collides-with-motorcycle-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; महिला की मौत और बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; महिला की मौत और बेटा गंभीर
Wed, 22 Apr 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
Accident on Ganga Expressway
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं के मूसाझाग थाना के मनकापुर कौर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर से हुआ। मृतक महिला की पहचान सावित्री (35) पत्नी शिवनाथ के रूप में हुई है। उनका बेटा प्रताप निवासी बिनावर भी इस हादसे में घायल हुआ है।
सावित्री किसी शादी समारोह से वापस अपने घर जा रही थीं। बिनावर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को मनकापुर कौर के पास गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि सावित्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रताप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रताप ग्राम बावीयाना, थाना बिनावर का रहने वाला है।