फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

स्कार्पियो पर पलटा ट्रक, चार की मौत

Wed, 28 Jan 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 28 Jan 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ड्राइवर ने चार लोगों की जानें ले लीं। ट्रक बेकाबू होकर एक स्कार्पियो पर पलट गया। इससे स्कार्पियो में बैठे तीन लोगों के साथ ट्रक ड्राइवर की खिड़की से लटके हरियाणा के डीसीएम ड्राइवर की भी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के शीला नगर कुरुक्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार डीसीएम लेकर फरीदपुर से रामपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामपुर की तरफ से आ रहे लकड़ी भरे ट्रक ने बिलवा पुल से पहले डीसीएम को टक्कर मार दी। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसके चालक नरेंद्र कुमार ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और हर्जाना देने को कहने लगा। ट्रक को हल्द्वानी की तरफ जाना था। ट्रक ड्राइवर ने बहाना किया कि आगे पुलिस पिकेट है। पुलिस वालों के सामने बैठकर बात करने के बाद वह उसे हर्जाना दे देगा। इस पर डीसीएम चालक ने उसके क्लीनर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया लेकिन तभी ट्रक चालक ने अपने ट्रक में चढ़कर भाग निकला। इस पर डीसीएम चालक दौड़कर उसकी साइड की खिड़की पर लटक गया।
विज्ञापन

इसी दौरान भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल निवासी रिजवान हुसैन और उन्हीं के गांव के सईद खां के रेत के ट्रक बहेड़ी से बरेली की ओर आ रहे थे। रिजवान और सईद इन ट्रकों के आगे स्कार्पियो में आ रहे थे। स्कार्पियो भोजीपुरा के दीदार पट्टी गांव निवासी बाबू हुसैन चला रहा था। डीसीएम को टक्कर मारने वाला ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बेकाबू होकर ओवरटेक कर रही स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार तीनों लोगों के अलावा ट्रक चालक की साइड में लटके नरेंद्र कुमार की भी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ भोजीपुरा ने रात को ही शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed