ट्रिपल राइडिंग में गई ममेरे फुफेरे दो भाईयों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर) के एचोरा गांव का 20 वर्षीय हरवंश पुत्र रामदास बरेली कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। वह मढ़ीनाथ मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। बुधवार को उसका आखिरी पेपर था। जबकि उसके पड़ोस के ही गांव खाता नगरिया में रहने वाला मेरा भाई सुमित पुत्र प्रताप मिलक में ही बीए में पढ़ता है। सुमित का चचेरा भाई 22 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र सोमपाल बरेली में एक इंस्टीट्यूट से जेडकिंग कर रहा था। सुमित जय प्रकाश के साथ अपना लैपटॉप संभलवाने के लिए बटलर प्लाजा में आया था। यहां से ये दोनों बाइक से मिलक के लिए लौटे तो अपना बीसीए का आखिरी पेपर देकर कमरे पर था और बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन से घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे सुमित ने अपने साथ आज ही जाने की बात कहते हुए बुला लिया। तीनों छात्र एक बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए। शाम करीब पौने आठ बजे नेशनल हाईवे पर स्थित फतेहगंज क्षेत्र में स्थित बहगुल पुल से आगे सतुइया पट्टी ढाबे के पास खराब खड़ी ट्राली में छात्रों की बाइक जा घुसी। जिससे तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस एंबुलेंस से तीनों को बरेली के अस्पताल लेकर आ रही थी। रास्ते में जय प्रकाश और हरवंश ने दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।