Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl whose naming ceremony held in Mirganj area of Bareilly dies or nine people injured

नामकरण के दिन खामोश हुई किलकारी: कार्यक्रम के दौरान गिरा सीमेंटेड शेड, और सबको अलविदा कह गई नौ दिन की मासूम

Fri, 02 Sep 2022 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 03:15 AM IST
सार

इस दर्दनाक हादसे में उस मासूम की मौत हो गई, जिसका नामकरण था। साथ ही नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
girl whose naming ceremony held in Mirganj area of Bareilly dies or nine people injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बरेली के मीरगंज कस्बे के मोहल्ला मालीपुरा में गुरुवार देर रात एक बच्ची के नामकरण संस्कार के दौरान मेहमानों से भरे घर में सीमेंटेड चादर का शेड ढह गया। हादसे में उस मासूम की मौत हो गई जिसका नामकरण था। नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मोहल्ला मालीपुरा मेें अरविंद की नौ दिन की बेटी का गुरुवार की रात नामकरण समारोह चल रहा था। अरविंद ने इसमें मोहल्ले के लोगों के साथ रिश्तेदारों को भी बुलाया था। घर के आंगन में मेहमानों की भीड़ थी। इसी दौरान कुछ बच्चे सीमेंटेड चादर के शेड पर चढ़कर बैठ गए। वजन ज्यादा होने से शेड टूट गया और बच्चों समेत काफी मलबा नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में अरविंद की नवजात बच्ची समेत मेहमानों में शामिल रामपुर के गांव चंद्रपुरा की रूबी, आशा, दामिनी और परिवार की रामा देवी, धर्मवीर, बंशु, हंसवती समेत नौ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग मलबे से दबे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने अरविंद की नवजात बेटी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed