फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident by own tractor , death

अपने ही ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर मौत

Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident by own tractor , death
बरेली। ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर फिसलने से बारादरी क्षेत्र में डोहरा निवासी 22 वर्षीय सोनू पटेल उसकी चपेट में आ गए। पहिए से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डोहरा निवासी सोनू पटेल धौरेरा माफी में रहने वाले रामदीन पटेल का ट्रैक्टर चलाते थे। उनके भाई राकेश ने बताया कि ट्रैक्टर से वह मिट्टी, रेता-बजरी आदि की ढुलाई का काम करते थे। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे सोनू अब्दुल्लापुर से मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शहर आ रहे थे। रास्ते में डोहरा पुल के पास उनके खेत हैं, जहां उनके पिता रणवीर सिंह सोनू को टिफिन देने के लिए बैठे थे। डोहरा पुल के पास सोनू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और सड़क पार करके टिफिन लेने जाने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर ढलान पर होने के कारण फिसलने लगा। उसे रोकने के प्रयास में सोनू गिर गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों से कुचल गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राकेश ने बताया कि सोनू की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed