फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

मिट्टी की ढांग में दबकर दो महिलाओं की मौत, दो घायल

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर में बृहस्पतिवार शाम मिट्टी की ढांग में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उनके परिवार वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रायपुर धीरपुर निवासी लक्ष्मी (32) पत्नी नरवेश, संतोष (30) पत्नी कल्लू, मीना (35) पत्नी जयपाल और सुशीला (32) पत्नी नरेश बृहस्पतिवार शाम अपने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर तालाब किनारे मिट्टी लेने आई थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के अधिकतर बच्चे और महिलाएं अपने घरों में लिपाई-पुताई के लिए तालाब किनारे से मिट्टी खोदकर ले जाते हैं। इससे तालाब किनारे काफी ऊंची ढांग बन गई है। शाम करीब पांच बजे चारों महिलाएं ढांग में घुसकर मिट्टी खोद रही थी। लक्ष्मी और संतोष ढांग के ज्यादा अंदर थी। जबकि मीना और सुशीला उनके द्वारा खोदी जा रही मिट्टी डलिया में भरती जा रही थी। उसी दौरान अचानक चारो महिलाओं के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे वह मिट्टी से दब गईं। उस समय नजदीक खेत में कुछ लोग मैंथा की निराई कर रहे थे। जब उन्होंने मिट्टी की ढांग गिरते देखा, तो वह तुरंत दौड़कर आ गए और उन्होंने मिट्टी हटाना शुरू कर दी। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। फिर सभी लोग बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक लक्ष्मी और संतोष घायल होने से बेहोश हो चुकी थी। उनके परिवार वालों ने तुरंत वाहन का इंतजाम किया और चारो महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने लक्ष्मी और संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि मीना और सुशीला का उपचार शुरू कर दिया गया है। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी कम गिरने से बच गईं मीना और सुशीला
गांव रायपुर धीरपुर में मिट्टी की ढांग चारों महिलाओं के ऊपर गिरी थी, लेकिन मीना और सुशीला कुछ बाहर थी। इससे उनके ऊपर ज्यादा मिट्टी नहीं गिरी और उनकी जान बच गई। बताते हैं कि मृतक लक्ष्मी के चार बच्चे हैं। जबकि संतोष के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed