फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

नाबालिग के पिता ने बच्चे का शव खेत में दबाने की कोशिश की थी

Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
accident
शनि का फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर मऊ गांव में रविवार शाम 11 साल के बच्चे की रोटावेटर मशीन से कटकर मौत हो गई। बच्चे को उसके तीन दोस्त ट्रैक्टर पर बैठा कर खेत जोतने के लिए साथ ले गए थे। पिता लालू सक्सेना का आरोप है कि बेटे के दोस्त उसे जबरदस्ती अपने साथ एक आरोपी के ताऊ के खेत को जोतने ले गए थे। जबकि उन लोगों को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। झटका लगने से उसका बेटा ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों नाबालिग आरोपी घबराकर भाग गए। उन्होंने घर में जाकर बताया तो एक नाबालिग का पिता फकीरेलाल अपने परिचित दिनेश के साथ खेत में पहुंचा और शव को मिट्टी में दबा दिया। पिता के मुताबिक अगर वे लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो शायद शव बाद में जला दिया जाता। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 और 201 में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिता को शनि से बहुत उम्मीदे थीं
शनि का पिता लालू मेहनत-मजदूरी करके पत्नी सुनीता और पांच बच्चों को पालता है। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। खेतों में मजदूरी के दौरान लालू की मदद बेटा शनि किया करता था। पिता ने कहा कि शनि से बहुत उम्मीदें थीं। शनि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से बच्चे को ले जाने वाले सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 11 से 17 के बीच बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग आरोपियों की सही उम्र के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की जांच शुरू कर दी है। - अजब सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed