{"_id":"5e34286d8ebc3e4b44504b86","slug":"accident-bareilly-news-bly3939999140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद रोड पर गांव भड़ेरी के पास बृहस्पतिवार रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को मामूली चोट आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई निवासी 36 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह बुधवार को 10 वर्षीय बेटे मुदित को लेकर जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार रात वहां से लौटने के दौरान रात करीब आठ बजे भड़ेरी गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां देर रात पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो गई। बेटे मुदित को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक की पत्नी रेनू की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में उसके दो बेटे 10 वर्षीय मुदित और पांच वर्षीय अमित हैं। माता-पिता का सहारा छिन जाने से उनकी परवरिश की जिम्मेदारी दादा गजेंद्र पर आ गई है। पुष्पेंद्र मूल रूप से लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव रतनपुर के रहने वाले थे।