फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

पेड़ से टकराकर खंदी में घुसी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Sat, 10 Aug 2019 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
accident
उघैती/रुदायन। राजपुर-करियामई रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बहजोई के एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खंदी में जा घुसी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना गंभीर हादसा हो सकता था। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाया और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ था। थाना क्षेत्र के दर्जनों बच्चे संभल जिले के बहजोई में स्थित एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की एक बस रोजाना इलाके में आती है और बच्चों को बैठाकर ले जाती है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस बच्चों को खंडुआ गांव से स्कूल ले जा रही थी। उसमें करीब 30 बच्चे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। यह बस करियामई-राजपुर रोड पर पहुंची थी कि तभी अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए खंदी में जा घुसी। फिर पार निकलकर खेत में जा पहुंची। इस पर बच्चों ने शोर मचा दिया। कुछ बच्चे बस से निकलकर बाहर आ गए। उस समय सड़क से गुजर रहे लोग हादसे को देखकर दौड़ पड़े। उन्होंने एक-एक कर बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। स्कूल बस पर लिखे नंबर के आधार पर मैनेजमेंट को भी बता दिया लेकिन इससे पहले चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों के अभिभावक भी आ गए। स्कूल मैनेजमेंट के पहुंचने पर अभिभावकों की काफी झड़प हुई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया और बच्चों को उनके घर भिजवा दिया। उसके बाद जेसीबी बुलाकर बस को बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बस के कागजात भी अधूरे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रशिक्षित चालक के हाथों में थमा दी बच्चों की जिंदगी
राजपुर-करियामई रोड पर हुआ हादसा गंभीर हो सकता था। इस बारे में स्कूल मैनेजमेंट नहीं विचार नहीं किया होगा। अभिभावकों की माने तो जो चालक बस को चला रहा था, वो दो-तीन पहले ही आया था। उसे वाहन चलाने का इतना ज्ञान भी नहीं था। स्कूल मैनेजमेंट ने उसे कुछ रुपये बचाने के लालच में रख लिया था। इससे पहले जो बस चला रहा था वह काफी समय से रुपये बढ़ाने की मांग कर रहा था। रुपये बढ़ाना तो दूर स्कूल मैनेजमेंट ने उसे निकाल दिया था और कम रुपयों पर नए चालक को रख लिया। इसका परिणाम शनिवार सुबह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed