फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से सत्संगी महिला की मौत

Mon, 05 Aug 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। कावंड़ यात्रा के दौरान अपने-अपने वाहनों को आगे निकालने की होड़ में रविवार को एक महिला की जान चली गई। घर से सत्संग में जाने के लिए निकली महिला को कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। यह देख चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवडिया कूदकर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृत महिला रामप्यारी (60) पत्नी स्वर्गीय जगतपाल साहू कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज की निवासी थीं। वह बदायूं में बहेड़ी के पास भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जिरौली मोड़ के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ी रामप्यारी को कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख कांवड़िया और ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर बदायूं की ओर भाग गए। सूचना के बाद मृतका के बेटे और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचवाया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे सत्यपाल ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा वितरोई मोड़ के पास सुबह में डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आगे निकालने के लिए कांवड़ियों में ऐसी होड़ मची कि बाइक सवार दो कांवड़िया चपेट में आने से बच गए। एक-दूसरे से अपने वाहन आगे निकालने को लेकर कांवड़ियों में कहासुनी भी हुई। कांवड़ियों की चार टोलियों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक-दूसरे के बराबर लगाकर बरेली-मथुरा हाईवे पर आवागमन प्रभावित कर दिया। इसकी भनक लगते ही दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को समझाकर उनके वाहन आगे बढ़वाए। बता दें कि पिछले सप्ताह आगे निकलने की होड़ में कांवड़ियों की दो टोलियों में आपस में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में बदायूं के शिवपुरम निवासी कांवड़िया छोटू पुत्र नेकसू घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed