{"_id":"6ab5974c4c52565de9018514","slug":"ac-switched-off-as-soon-as-the-vip-left-team-officials-served-potato-curry-of-poor-quality-bareilly-news-c-4-bly1015-974369-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वीआईपी के जाते ही एसी बंद, टीम अधिकारियों को मिली खराब आलू की सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वीआईपी के जाते ही एसी बंद, टीम अधिकारियों को मिली खराब आलू की सब्जी
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ, लेकिन पहले ही दिन यहां व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। स्मार्ट सिटी के बैडमिंटन हॉल में उद्घाटन समारोह तक सभी छह एसी लाइनें चलती रहीं, लेकिन मुख्य अतिथि और अधिकारियों के जाते ही जनरेटर बंद करा दिया गया। हॉल में अचानक उमस बढ़ने से खिलाड़ी बेहाल नजर आए। टीम के अधिकारियों को भोजन के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा और जब थाली मिली तो उसमें आलू की सब्जी खराब निकली। इस पर अधिकारियों ने आपत्ति जताई।
प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को अनजान शहर में बदइंतजामियों से जूझना पड़ा। विभाग की ओर से बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम से तीन-चार किलोमीटर दूर विभिन्न विद्यालयों में की गई है। इसमें मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्टेडियम से दूरी करीब चार किलोमीटर, जबकि राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की दूरी करीब 3.5 किलोमीटर है।
पूरे दिन पसीना बहाने के बाद जब देर शाम बालिकाएं अपने ठहरने के स्थान के लिए निकलती हैं तो उन्हें स्टेडियम के मुख्य द्वार पर सवारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। खिलाड़ियों का कहना है कि रात के समय सवारी न मिलने के कारण उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अनजान शहर में यह स्थिति सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
--
खाना खराब होने की कोई शिकायत नहीं मिली है, इसको दिखवाया जाएगा। तय बजट के अंदर ही इस बड़े आयोजन को सफल कराना है, इसलिए दिनभर एसी चलाना संभव नहीं है। - डॉ. अजीत कुमार, डीआईओएस